itel City 300 5G अब भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
itel City 300 5G में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Photo Credit: itel
itel ने भारतीय बाजार में itel City 300 5G के नए कलर वेरिएंट को पेश कर दिया है। यह फोन पहले बोल्ड इंडिगो कलर में आया था जो कि अब डार्क रूबी और मिस्ट बेज कलर में भी आ रहा है। इस 5G स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। आइए City 300 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
itel City 300 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। यह फोन बोल्ड इंडिगो कलर के साथ अब डार्क रूबी और मिस्ट बेज कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हो गया है।
itel City 300 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
City 300 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी AF कैमरा दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
इस फोन की लंबाई 165.92 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी