₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस

itel ने आज भारतीय बाजार में बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए नया फीचर फोन itel Care लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 19:22 IST
ख़ास बातें
  • itel Care की शुरुआती कीमत ₹1,499 है।
  • itel Care में VGA कैमरा दिया गया है।
  • itel Care में 2.0 इंच की मैग्नीफाइड डिस्प्ले दी गई है।

itel Care में VGA कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: itel

itel ने आज भारतीय बाजार में बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए नया फीचर फोन itel Care लॉन्च कर दिया है। यह फोन सीनियर सिटिजन के लिए इमरजेंसी SOS बटन के साथ आता है, जिसे दबाने पर 5 कॉन्टैक्ट्स को SMS और कॉल जा सकती है। इस फोन में ड्यूल एलईडी टॉर्च के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें एआई ENC कॉल नॉइज रिडक्शन  और 1,150mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। आइए itel Care के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

itel Care Price & Availability

itel Care की शुरुआती कीमत ₹1,499 है। यह फोन ब्लैक, डार्क ग्रीन और ब्लू कलर के विकल्प में आता है। इस फोन के साथ एक प्रोटेक्टिव बैक कवर आता है। कंपनी 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी भी प्रदान करती है।

itel Care Features & Specification

itel Care में 2.0 इंच की मैग्नीफाइड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन को खासतौर पर सीनियर सिटिजन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें इमरजेंसी रियर SOS बटन दिया गया है। इस बटन को दबाने पर एसएमएस और 5 कॉन्टैक्ट्स तक कॉलिंग मिलती है। इसमें वॉयस गाइडेंस के लिए किंग वॉयस है, जिससे अंग्रेजी और हिंदी टेक्स्ट टू स्पीच की सुविधा मिलती है। यह फोन 1,150mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में सिंगल सिम, 2G, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में ड्यूल एलईडी टॉर्च के साथ VGA कैमरा दिया गया है। मल्टीमीडिया फीचर्स में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम रेडियो और ब्लूटूथ मिलती है। सबसे खास बात यह है कि यह फीचर फोन 10 यूजर इंटरफेस भाषाओं में सपोर्ट करता है और 22 भाषाओं में रीडिंग हो सकती है। फोन में फोटो डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 500 कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है। इस फोन में 2030 बॉक्स स्पीकर, ऑडियो PA और एआई ENC कॉल नॉइज रिडक्शन मिलता है।  इस फोन में 4MB RAM और 4MB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.