itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ

itel ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन itel A300C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 14:37 IST
ख़ास बातें
  • itel A300C का 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,699 में आता है।
  • itel A300C में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।
  • itel A300C में 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की डिस्प्ले है।

itel A300C में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: itel

itel ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन itel A300C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शुरुआत में यह फोन सिर्फ 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश हुआ था और अब 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध हो गया है। फोन के बाकि फीचर्स पहले जैसे ही हैं। इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए itel A300C की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

itel A300C Price

itel A300C का 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,699 में आता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं। जो ग्राहक फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो यह उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Advertisement

itel A300C Features & Specifications

itel A300C में 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  इस फोन में Mali G57 MP1 जीपीयू के साथ 2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक अपग्रेड किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर चलता है।

 सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। A300C के कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक,4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। कंपनी ने इस फोन को ड्यूरेबल बनाने पर जोर दिया है, जिसके लिए यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.