itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल

फोन के साथ कंपनी ने धमाकेदार ऑफर दिया है। 4GB रैम वेरिएंट की खरीद पर कंपनी एक नेकबैंड बिल्कुल फ्री दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन 8GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
  • फोन में रियर साइड में 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है।

itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

itel A100 Pro का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। फोन को कंपनी ने मई में मार्केट में उतारा था। उस समय इसका 3GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया था। फोन की कीमत लॉन्च के समय 8,999 रुपये थी। अब फोन का 4GB रैम वेरिएँट पेश किया गया है जिसके साथ में 64GB स्टोरेज आती है। लेकिन यहां पर एक धमाकेदार ऑफर कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन के साथ ब्रांड ने फ्री नेकबैंड ऑफर कर दिए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इस ऑफर के बारे में। 

itel A100 Pro 4GB Variant Price in India

itel A100 Pro का कंपनी ने नया 4GB रैम वेरिएंट पेश किया है। इसके साथ में 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन की कीमत 10,999 रुपये बताई गई है। फोन को Comet Orange, Cloud White और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। यह सुविधा खरीद के 100 दिनों के भीतर ही मान्य होगी। 

Free Neckband Worth Rs 1499

फोन के साथ कंपनी ने धमाकेदार ऑफर दिया है। 4GB रैम वेरिएंट की खरीद पर कंपनी एक नेकबैंड बिल्कुल फ्री दे रही है जिसकी कीमत 1,499 रुपये बताई गई है। यानी बॉक्स में यूजर को नेकबैंड फ्री में मिलेगा। यानी आपको अलग से कोई ऑडियो वियरेबल खरीदने की जरूरत नहीं होगी। 

itel A100 Pro Specifications 
itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन IPS पैनल से लैस होकर आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसी के साथ फोन में DTS ट्यून्ड ऑडियो का सपोर्ट है। फोन में Unisoc T7100 चिपसेट लगा है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। नए वेरिएंट में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन 8GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। 

Advertisement

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के लिए फोन में रियर साइड में 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। फोन में फ्रंट की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 Go Edition पर रन करता है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 10W फास्ट चार्जिंग है। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। अन्य फीचर्स में फेस अनलॉक, IR ब्लास्टर, Ultra Link कनेक्टिविटी भी है। वहीं, ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.