50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ iQoo Z5x लॉन्च, जानें कीमत

iQoo Z5x की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,800 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z5x की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है
  • आइकू ज़ेड5एक्स में 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • फोन को चीन में लॉन्च किया गया है
iQoo Z5x स्मार्टफोन को iQoo Z5 के टोन-डाउन वर्ज़न के तौर पर आज बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया iQoo फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो आइकू ज़ेड5एक्स में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8 जीबी तक रैम और 5जी कनेक्टिविटी मौजूद है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए five-layer liquid cooling सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 

iQoo Z5x price, availability details

iQoo Z5x की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,800 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये) और CNY 1,899 (लगभग 22,300 रुपये) है। आइकू ज़ेड5एक्स फिलहाल चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, इसमें ब्लैक, व्हाइट और सैंडस्टोन ऑरेंज कलर मिलते हैं। इसकी शीपिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी।

अन्य मार्केट में iQoo Z5x की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

iQoo Z5x specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड5एक्स फोन Android 11 पर आधारित Origin OS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 650 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मौजूद है।
Advertisement

फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

फोन में 256 जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

आइकू ज़ेड5एक्स फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह 44वॉट अडैप्टर के साथ यह फोन 30 मिनट में 58 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 189 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Z5x price, iQoo Z5x specifications, iQoo Z5x, iQoo, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.