iQOO Z10x होगा 11 अप्रैल को पेश, डिजाइन और फीचर्स आए सामने

iQOO ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह iQOO Z10x को Z10 के साथ 11 अप्रैल को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 10:11 IST
ख़ास बातें
  • iQOO, iQOO Z10x को Z10 के साथ 11 अप्रैल को पेश करने वाला है।
  • iQOO Z10x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी।

iQOO Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह iQOO Z10x को Z10 के साथ 11 अप्रैल को पेश करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iQOO Z10x का लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है, जिससे डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। बीते हफ्ते ब्रांड ने घोषणा की थी कि iQOO Z10 को बाजार में 7,300mAh के साथ 11 अप्रैल को पेश किया जाएगा, इसके अलावा अमेजन पर माइक्रोसाइट से डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ। आइए iQOO Z10x और iQOO Z10 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


iQOO Z10, iQOO Z10x Price


आपको बता दें कि iQOO Z9x को अप्रैल 2024 में भारत में 12,999 रुपये कीमत के साथ पेश किया गया था। iQOO Z10x भी देश में इसी कीमत के आसपास आने की उम्मीद है। भारत में iQOO Z10 की कीमत 22,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।


Advertisement
iQOO Z10x Specifications (Expected)


iQOO Z10x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर के साथ 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी। ब्रांड के अनुसार, Z10x अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज फोन होगा। परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी का दावा है कि फोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7.2L प्वाइंट मिले हैं। Z10x में रेकटेंगुलर कैमरा आइलैंड है जिसके अंदर रिंग एलईडी फ्लैश है। ब्रांड ने अभी तक Z10x के कैमरा स्पेसिफिकेशन को कंफर्म नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह फोन I2404 मॉडल नंबर वाला है और इसमें 8GB रैम और एंड्रॉयड 15 ऑनबोर्ड होगा। iQOO Z10x बीते साल आए iQOO Z9x का अपग्रेड होगा। 


iQOO Z10 Specifications (Expected)


iQOO Z10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिप और 7,300mAh की बैटरी होगी। iQOO Z10 में राउंड कैमरा मॉड्यूल है। Z10 में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 5000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है। फोन में 7,300mAh की बैटरी होगी जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह फोन दो कलर ऑप्शन ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.