iQoo की भारत में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी, iQoo 5 होने की है संभावना

iQoo 5 के लिए साझा किए चीन टीज़र्स के मुताबिक इस फोन में 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी संकेत दिए गए हैं कि यह टेक्नोलॉजी डिवाइस को 15 मिनट में फुली चार्ज कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2020 16:19 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च होने वाले iQoo डिवाइस पर फिलहाल बना हुआ है सस्पेंस
  • iQoo 5 में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
  • चीन में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा आइकू 5

आगामी डिवाइस iQoo 3 Pro 5G भी हो सकता है

iQoo 5 भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने भारत में नए डिवाइस लॉन्च की जानकारी दी है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह डिवाइस आइकू 5 हो सकता है। बता दें, आइकू 5 स्मार्टफोन चीन में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाना है और अब लग रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत लाने की भी तैयारी में लग चुकी है। आइकू इंडिया ने ट्विटर के माध्यम से नए डिवाइस लॉन्च की जानकारी दी, हालांकि कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन काफी इशारे आइकू 5 की तरफ ही हैं।

iQoo India ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो टीज़र्स साझा किए हैं, जिसमें नए डिवाइस लॉन्च की जानकारी दी गई है। दोनों ही टीज़र्स में कंपनी ने आगामी डिवाइस की परफॉर्मेंस क्षमता की ओर इशारा दिया है, जिसके अनुसार आगामी डिवाइस पावरफुल प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, दोनों ही टीज़र्स में डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन काफी हद तक माना जा रहा है कि यह  iQoo 5 फोन ही हो सकता है। जैसे कि हमने बताया आइकू 5 लॉन्च में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। आइकू 5 के लिए साझा किए चीन टीज़र्स के मुताबिक इस फोन में 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी संकेत दिए गए हैं कि यह टेक्नोलॉजी डिवाइस को 15 मिनट में फुली चार्ज कर सकती है।
Advertisement

गौरतलब है कि कंपनी ने 120 वाट फास्ट चार्जिंग जुलाई में लॉन्च की थी और आइकू 5 इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला पहला डिवाइस होने वाला है। नई टेक्नोलॉजी 4,000 एमएएच बैटरी को 5 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता रखता है और 15 मिनट के अंदर यह डिवाइस को पूरा चार्ज कर सकता है। हाल ही में सामने आए टीज़र के मुताबिक आइकू 5 के साथ  iQoo 5 BMW Edition भी लॉन्च किया जाएगा। JD.com की प्रमोशनल लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि आइकू 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, इसके अलावा इस फोन से संबंधित फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जैसे कि हमने बताया आइकू इंडिया ने फिलहाल आगामी डिवाइस के नाम का ऐलान नहीं किया है, जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। लॉन्च किया जाने वाला डिवाइस आइकू 5 होगा, यह केवल हमारा अनुमान है। हो सकता है कंपनी बिल्कुल अलग ही डिवाइस को लॉन्च करे। आपको बता दें, पिछले महीने Vivo V2024A मॉडल नंबर गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, रिपोर्ट में इसे iQoo 3 Pro 5G स्मार्टफोन बताया गया था। हो सकता है कि आइकू इंडिया आइकू 3 प्रो 5जी लॉन्च की जानकारी इन टीज़र्स के जरिए दे रही हो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 5, iQoo 5 Teaser, iQoo 5 India Launch, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.