16GB RAM, 64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 7 SE, यहां जानें सबकुछ

iQOO ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को दिखाने के लिए आज एक पोस्टर जारी किया। यहां हम आपको iQOO Neo 7 SE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 16:50 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 7 SE चीन में iQOO 11 और iQOO 11 Pro के साथ लॉन्च होगा।
  • Neo 7 SE TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आया।
  • iQOO ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को दिखाने के लिए आज एक पोस्टर जारी किया।
iQOO Neo 7 SE चीन में 2 दिसंबर को iQOO 11 और iQOO 11 Pro के साथ लॉन्च होगा। वीकेंड में V2238A मॉडल नंबर के साथ Neo 7 SE TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आया। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात की गई है। इसके अलावा iQOO ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को दिखाने के लिए आज एक पोस्टर जारी किया। यहां हम आपको iQOO Neo 7 SE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जैसा कि नीचे दिए गए पोस्टर में पता चल रहा है कि iQOO Neo 7 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। यह फोन Dimensity 8200 SoC  चिपसेट पर काम करेगा, जिसके साथ में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के एक ओवरक्लॉक्ड वर्जन जोड़ा गया है। कंपनी अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के लिए बुकिंग ले रही है।

TENAA लिस्टिंग ने iQOO Neo 7 SE का खुलासा किया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.81, चौड़ाई 76.9, मोटाई 8.58mm और वजन 193 ग्राम है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED Full HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।

प्रोसेसर के लिए यह फोन Dimensity 8200 को सपोर्ट करेगा और इसमें 8GB / 12GB / 16GB RAM मिलेगी। वहीं यह फोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में आएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 OS पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करता है।
Advertisement

वहीं iQOO Neo 7 SE के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं इसमें 5,000mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Neo 7 SE में IR ब्लास्टर है। स्टोरेज की बात करें तो iQOO Neo 7 SE में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन Galaxy, Electric Blue और Interstellar Black जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.