6400mAh बैटरी वाला iQOO 5G फोन Rs 6500 तक सस्ता खरीदने का मौका

iQOO Neo 10R 5G को Amazon पर बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जनवरी 2026 10:40 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10R 5G को Amazon पर बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • फोन को कंपनी ने 16% सीधे डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया है।
  • चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर एक्स्ट्रा बचत।

iQOO Neo 10R 5G को Amazon पर बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: iQOO

iQOO की Neo सीरीज में पॉपुलर स्मार्टफोन iQOO Neo 10R 5G इस वक्त सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस है। इसमें 6400mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इस फोन को कंपनी ने भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन पर सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। iQOO Neo 10R 5G में धांसू फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं Amazon पर इस फोन की बेस्ट डील के बारे में। 

iQOO Neo 10R 5G को Amazon पर बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने 16% सीधे डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये है। लेकिन इस वक्त इसे Amazon पर 26,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने सीधा 5001 रुपये का डिस्काउंट इस पर दिया है। लेकिन डील यहीं पर समाप्त नहीं होती है। अगर आप इस फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1500 रुपये से ज्यादा की एक्स्ट्रा छूट भी पा सकते हैं। यानी फोन को 6,500 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका यहां पर मिल रहा है। 

iQOO Neo 10R 5G Specifications

iQOO Neo 10R 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में iQOO Neo 10R 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करता है। iQOO Neo 10R 5G में 6400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन 196 ग्राम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.