iQOO Neo 10 Pro+ के फीचर्स लीक, 2K OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप, 120W चार्जिंग से लैस होगा फोन!

यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन में OLED फ्लैट पैनल बताया गया है।
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

iQOO Neo 10 Pro में 6.78 का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

iQOO के कथित अपकमिंग फोन iQOO Neo 10 Pro+ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। iQOO Neo 10 Pro+ के कई अहम स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 2K OLED डिस्प्ले होने की बात सामने आई है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आएगा, साथ ही इसमें कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स दे सकती है। हालांकि अधिकारिक रूप से इन स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीन के जाने माने टिप्स्टर की ओर से यह दावा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

iQOO Neo 10 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। चीन के सुप्रसिद्ध टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) किया है। इस फोन में टिप्स्टर ने 6.82 इंच का बड़ा डिस्प्ले बताया है। यह 2K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में OLED फ्लैट पैनल बताया गया है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा जो कि क्वालकॉम का सबसे दमदार चिपसेट है। 

बैटरी की बात करें तो iQOO Neo 10 Pro+ में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन डुअल चिप प्लेटफॉर्म के साथ रिलीज हो सकता है जिसमें एक डेडीकेटेड डिस्प्ले चिप भी देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ में 8MP का सेकंडरी लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि डिवाइस में 12GB रैम देखने को मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। 
Advertisement

iQOO की Z10 सीरीज में एक और फोन इस साल जुड़ सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी Dimensity 9400 Plus चिपसेट से लैस एक फोन इस सीरीज में पेश कर सकती है। कयास है कि ब्रांड Z10 Turbo को इस चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। बहरहाल, इन सभी लीक्स की पुष्टि के लिए कंपनी की ओर से किसी अधिकारिक घोषणा का इंतजार तो करना ही होगा। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.