iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 13:12 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
  • iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO 15R में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 7,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यहां हम आपको iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15R Price

iQOO 15R के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। यह फोन आज दोपहर 1 बजे से  iQOO की आधिकारिक साइट और अमेजन से प्री-बुक हो सकता है, वहीं बिक्री 2 और 3 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC और Axis बैंक क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 4 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी iQOO 15R की खरीद पर 1,899 रुपये का iQOO/Vivo TWS भी फ्री दे रही है।

iQOO 15R Features & Specifications


iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। iQOO का आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 4 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 157.61 मिमी, चौड़ाई 74.42 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.