iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत

iQOO ने आज भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 12:12 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 Apex में 6.85 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 15 Apex में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO 15 Apex में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO 15 Apex में 6.85 इंच की M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है, जिसे बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन बीते साल नवंबर में आए iQOO 15 का नया वेरिएंट है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। 15 Apex में  50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको iQOO 15 Apex के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15 Apex Price

कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। आज यानी कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक iQOO की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

Advertisement

iQOO 15 Apex Specifications

iQOO 15 Apex में 6.85 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। कंपनी 5 ओएस अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Apex के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.