iQOO 13 कैमरा स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

iQOO 13 में फ्लैट डिजाइन के साथ BOE की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे।
  • iQOO 13 में फ्लैट डिजाइन के साथ BOE की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO 13 में 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO कथित तौर पर iQOO 13 पर काम कर रहा है। अफवाहों के अनुसार यह स्मार्टफोन इस साल नवंबर में चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। आज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में जानकारी साझा की है। यहां हम आपको iQOO 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 13 Camera Details


वीबो पोस्ट के अनुसार, iQOO 13 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। हालांकि, टिपस्टर ने उन कैमरा सेंसर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि iQOO 12 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा था।

टिप्सटर ने बताया है कि कैमरा मॉड्यूल Xiaomi के नए री-डिजाइन किए गए लोगो के जैसा होगा, जिससे पता चलता है कि iQOO 13 में iQOO 12 जैसा स्क्विर्कल कैमरा आइलैंड डिजाइन मिलेगा। स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा रहने की उम्मीद है, इसके अलावा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के लिए नया रोकोको व्हाइट कलर ऑप्शन है। प्रोटोटाइप टेस्टिंग फेज के दौरान प्राइमरी फोकस स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने और बढ़ाने पर है।


iQOO 13 Specifications


iQOO 13 में फ्लैट डिजाइन के साथ BOE की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। टिप्सटर ने दावा किया कि डिस्प्ले के पैरामीटर BOE X1 के बराबर होंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन के चारों कॉर्नर पर स्लिम बेजेल्स होंगे। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि iQOO 13 के ग्लास बैक में पहली जनरेशन के iQOO फ्लैगशिप के जैसी एक लाइट स्ट्रिप होगी। इस स्मार्टफोन में 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स में एक अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक मेटल मिडिल फ्रेम और IP68 रेटिंग वाली बॉडी शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.