iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?

Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 14:12 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro Max में Apple A20 Pro चिपसेट से लैस किया गया है।
  • Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।

iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra

Photo Credit: Apple/Oppo/Vivo

Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra से हो रहा है। iPhone 18 Pro Max में Apple A20 Pro चिपसेट से लैस किया गया है। वहीं Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलता है। जबकि Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए iPhone 18 Pro Max, Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra


कीमत और स्टोरेज

iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,04,900 और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,54,900 है। जबकि Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। वहीं Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है।

डिस्प्ले

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। वहीं वहीं Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

Advertisement

प्रोसेसर

iPhone 18 Pro Max में Apple A20 Pro चिपसेट से लैस किया गया है। जबकि Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। वहीं Vivo X300 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iPhone 18 Pro Max ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 27 के साथ आता है। जबकि Oppo Find X9 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। वहीं Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

iPhone 18 Pro Max के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

iPhone 18 Pro Max में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo Find X9 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo X300 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

डाइमेंशन

iPhone 18 Pro Max की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 249 ग्राम है। जबकि Oppo Find X9 Ultra की लंबाई 163.16 मिमी, चौड़ाई 76.97 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 235 ग्राम है। वहीं Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है।

Advertisement

कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro Max में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाईफाई 7, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Oppo Find X9 Ultra में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। वहीं Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.