फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ Flipkart Big Billion Days Sale 2026 और Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू होने वाली है।
iPhone 17 में 6.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है।
Photo Credit: Apple
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ Flipkart Big Billion Days Sale 2026 और Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू होने वाली है। इन सेल में पिछले जनरेशन के बेस iPhone पर अच्छी खासी डील मिल रही है। Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 17 की शुरुआत कीमत को बढ़ाकर ₹99,900 कर दिया। मगर अब फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 17 से लेकर iPhone 15 को सस्ते में खरीदा जा सकता है, वहीं अमेजन सेल में iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
iPhone 17
iPhone 17 फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि यह फोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत में बढ़ोतरी के बाद ₹99,900 में लिस्ट किया गया है, जिस हिसाब से यह बिग बिलियन डेज सेल में करीबन ₹19,900 सस्ता मिलेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल होगा। iPhone 17 में 6.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह आईफोन Apple A19 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस आईफोन के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
iPhone 15
iPhone 15 फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹63,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में ₹79,900 में लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से करीबन ₹15,900 सस्ता मिलेगा। iPhone 15 में 6.1 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस फोन में आईफोन एप्पल A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। iPhone 15 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।
iPhone 16
iPhone 16 अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹71,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। हालांकि, यह आईफोन सितंबर, 2024 में ₹79,900 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च कीमत की तुलना में अब यह आईफोन लगभग ₹7,900 सस्ता मिलेगा। iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस आईफोन में हेक्सा-कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी