iPhone 16 Plus मिल रहा 10 हजार से भी ज्यादा सस्ता, देखें पूरा ऑफर

नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बड़ी डिस्प्ले चाहिए तो iPhone 16 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Plus में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते महीने अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिससे बाद मौजूदा आईफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। फेस्टिव सीजन के मौके पर अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बड़ी डिस्प्ले चाहिए तो iPhone 16 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए iPhone 16 Plus पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Plus Offers & Price

iPhone 16 Plus का बेस वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जबकि सितंबर, 2024 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 79,249 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 43,840 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 10,741 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16 Plus Features, Specifications

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। यह बेहतर सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन और डायमेमिक आइलैंड से लैस है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Chandra Grahan 2026: होली पर चांद भी हो जाएगा लाल! 3 मार्च को बन रहा दुर्लभ संयोग
  3. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan 2026: होली पर चांद भी हो जाएगा लाल! 3 मार्च को बन रहा दुर्लभ संयोग
  2. WhatsApp नहीं होगा बिना SIM के इस्तेमाल, सरकार के नए नियम पर काम हो गया शुरू, जानें क्या बदल जाएगा?
  3. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
  5. OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
  6. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  7. Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  8. iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. WhatsApp पर यूजर्स की बढ़ेगी प्राइवेसी, डेटा शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन
  10. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.