Croma Sale: iPhone 15 सबसे सस्ता! Rs 23 हजार से ज्यादा की छूट, बस लगा दें यह ऑफर

iPhone 15 को ऑफर के तहत 40 हजार रुपये से भी कम दाम में आप घर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025 07:51 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 पर अब तक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है।
  • स्टोर डिस्काउंट के तहत फोन के MRP पर 3,410 रुपये की सीधी छूट।
  • फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

iPhone 15 पर अब तक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है।

Photo Credit: Pexels

क्रिसमस पर अगर आप iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस डील को बिल्कुल भी मिस न करें। iPhone को Croma पर सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। iPhone 15 प्राइस यूं तो 59,990 रुपये है जिसमें इसका 128 जीबी वेरिएंट आता है। Croma पर इन दिनों Cromtastic December सेल चल रही है जिसके तहत इस फोन पर सबसे बड़ी छूट है, और इसे 40 हजार रुपये से भी कम दाम में आप घर ले जा सकते हैं। आइए बताते हैं पूरा ऑफर। 

iPhone 15 Discount Offer Best Deal on Croma
iPhone 15 पर अब तक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है। फोन को Croma पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Croma के अनुसार, iPhone 15 (128 GB) आमतौर पर Rs 59,990 रुपये में लिस्ट किया जाता है। लेकिन स्टोर डिस्काउंट के तहत फोन के MRP पर 3,410 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। बैंक ऑफर लगा दें तो फोन 2000 रुपये और सस्ता हो जाता है। 

सबसे रोचक बात कि फोन पर एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है जो पूरी तरह से वर्किंग कंडीशन में है, और डिस्प्ले पर, या बॉडी पर कोई फिजिकल डैमेज नहीं है, तो फोन को 14 हजार रुपये और सस्ते में खरीदा जा सकता है। साथ ही 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी लागू हो जाता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 36,490 रुपये रह जाती है। 

iPhone 15 के खास फीचर्स
iPhone 15 में Dynamic Island के साथ Super Retina डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Apple A16 बायोनिक चिप लगी है। यह फोन 48MP मेन कैमरा के साथ आता है। साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में IP68 रेटिंग है जो इसे धूल और पानी से बचाती है। इसके अलावा इसमें वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 6-कोर सीपीयू लगा है। कंपनी इसके साथ 4 साल तक iOS अपडेट्स देने का वादा करती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.