मात्र 7999 रुपये में 8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Infinix Smart 6 Plus लॉन्च, जानें फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 6 Plus की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 3 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 6 Plus में 6.82 इंच की ड्रॉप नॉच HD+ डिस्प्ले है।
  • Infinix Smart 6 Plus की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है।
  • Infinix Smart 6 Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Smart 6 Plus में 6.82 इंच की ड्रॉप नॉच HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में आज यानी कि शुक्रवार को Infinix Smart 6 Plus को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Infinix Smart 6 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि MediaTek Helio G25 SoC से लैस है। इस स्मार्टफोन में 3GB स्टोरेज को RAM के तौर पर एक्सटेंड करने का ऑप्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Infinix Smart 6 Plus की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 6 Plus की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 3 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Crystal Violet, Tranquil Sea Blue और Miracle Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।
 

Infinix Smart 6 Plus के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Smart 6 Plus में 6.82 इंच की ड्रॉप नॉच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 440 निट्स और 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और एक्सटेंडेड RAM 3GB RAM तक बढ़ा सकते हैं। वहीं इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। Infinix Smart 6 Plus में 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है जो कि AI डेप्थ सेंसर और ड्यूल LED फ्लेश दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें प्रोक्सिमिटी सेंसर, एबिएंट लाइट सेंसर, जी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) बेस्ड XOS 10 पर काम करता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 (Go edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.