Infinix Smart 3 Plus भारत में लॉन्च, 6,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन में हैं तीन रियर कैमरे

Infinix Smart 3 Plus: इनफिनिक्स (Infinix) ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 3 Plus की भारत में कीमत है 6,999 रुपये
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस में 3,500 एमएएच की बैटरी है
  • मिडनाइट ब्लैक और सेफायर सयान रंग में मिलेगा Infinix Smart 3 Plus

Infinix Smart 3 Plus भारत में लॉन्च, 6,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन में हैं तीन रियर कैमरे

इनफिनिक्स (Infinix) ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Smart 3 Plus को लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट पर वाटरड्रॉप नॉच है। Infinix Smart 3 Plus की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.21 इंच का डिस्प्ले, 3,500 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस (Infinix Smart 3 Plus) स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट मिलेंगे। आइए अब आपको Infinix Smart 3 Plus की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Infinix Smart 3 Plus की भारत में कीमत

भारत में इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस की कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 30 अप्रैल से फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी और ग्राहक इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस (Infinix Smart 3 Plus) को मिडनाइट ब्लैक और सेफायर सयान रंग में मिलेगा।
 

Infinix Smart 3 Plus स्पेसिफिकेशन

फोन के ऊपरी हिस्से में वाटरड्रॉप नॉच और फोन के निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर है। Infinix Smart 3 Plus में तीन रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है। इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस एंड्रॉयड पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है।  

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन का इस्तेमाल हुआ है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आईएमजी पावरवीआर जीपीयू और 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Infinix Smart 3 Plus के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें PDAF, डुअल-एलईडी फ्लैश, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी मोड और स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है।

Infinix Smart 3 Plus में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर् शामिल है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फोन का हिस्सा है। Infinix Smart 3 Plus की लंबाई-चौड़ाई 157x76x7.8 मिलीमीटर और इसका वज़न 148 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design
  • Good cameras for the price
  • All-day battery life
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Pre-installed bloatware
  • Camera app is light on features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.