Android 15 और कई AI फीचर के साथ भारत में लॉन्च होगा Infinix Note 50x 5G

कंपनी ने कहा है कि अपकमिंग Infinix Note 50X में Android 15-आधारित XOS 15 वर्जन मिलेगा। इसे 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 20:55 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Infinix Note 50X में Android 15-आधारित XOS 15 वर्जन मिलेगा
  • इसमें बेहतर पर्सनलाइजेशन, फ्लूइड एनिमेशन और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल होंगे
  • हाल ही में यह 5100mAh बैटरी के साथ TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था

Infinix Note 50X 5G को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 50X 5G को 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा और अब, कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। यह Note 50 सीरीज का 'किफायती' मॉडल हो सकता है। Infinix Note 50X 5G को Android 15 पर आधारित XOS 15 के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस कस्टम स्किन वर्जन की खासियतों का खुलासा भी किया है। हाल ही में यह फोन 5100mAh बैटरी के साथ TUV सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर नजर आया था। लॉन्च होने के बाद Infinix का आगामी स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए शेयर किया है कि अपकमिंग Infinix Note 50X में Android 15-आधारित XOS 15 वर्जन मिलेगा। इसके बेहतर पर्सनलाइजेशन, फ्लूइड एनिमेशन और स्मार्ट AI फीचर्स से लैस होने की बात कही गई है। Note 50X 5G कंपनी की ओर से पहला डिवाइस बताया गया है, जो XOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाएगा।

इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि XOS 15 एक नया बूट-अप एनीमेशन और कस्टमाइजेबल आइकन लेकर आएगा, जिसे साइज, शेप और कलर द्वारा पर्सनलाइज किया जा सकता है। यूजर्स आइकन को और अधिक कस्टमाइज करने के लिए 25 फॉन्ट स्टाइल में से चुन सकेंगे।

XOS 15 वन-टेक वॉलपेपर और वोग पोर्ट्रेट्स फीचर्स लेकर आएगा। OS में मोबाइल एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी फीचर भी मिलेगा। इसमें एक डेडिकेटेड गेम मोड, एक स्मार्ट पैनल, एक पीसी कनेक्शन फीचर और Google Maps सपोर्ट के साथ एक "अधिक फंक्शनल डायनामिक बार" शामिल होगा।
Advertisement

XOS 15 अपडेट में वन-टैप इनफिनिक्स AI शामिल है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह प्रोडक्टिविटी और सुविधा में सुधार करेगा। AI फीचर्स में AI नोट (नोटपैड पर), AI वॉलपेपर जेनरेटर, राइटिंग असिस्टेंट और AIGC पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं।
Advertisement

कंपनी ने पुष्टि की है कि XOS 15 अपडेट के साथ Infinix हैंडसेट में Google का सर्किल टू सर्च फीचर भी आएगा। इसमें Folax भी है, जो Infinix का AI-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट है, जो "वॉयस, टेक्स्ट और इमेज-बेस्ड इंटरैक्शन के जरिए टास्क पूरे करने में मदद कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.