Infinix Note 40 Pro Plus को मिला यूरोपियन सर्टिफिकेशन, EEC पर हुआ स्पॉट, जानें डिटेल

Infinix Note 40 Pro को भी यूरोपियन सर्टिफिकेशन EEC पर मॉडल नम्बर X6850B के साथ हाल ही में स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 Pro Plus को SPDDI और EEC सर्टिफिकेशन मिला है
  • इसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है
  • यह फोन मॉडल नम्बर X6851B के साथ नजर आया है

Infinix Note 30 5G भारत में पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था।

Infinix की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Infinix Note 40 का एक और मॉडल सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है। Infinix Note 40 Pro Plus को SPDDI और EEC सर्टिफिकेशन मिला है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। संभावना है कि कंपनी सीरीज में तीन मॉडल पेश करेगी जिनमें Note 40, Note 40 Pro, और Note 40 Pro Plus को पेश किया जाएगा। Note 40 Pro Plus इनमें टॉप एंड वेरिएंट बताया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में क्या डिटेल सामने आए हैं। 

Infinix Note 40 Pro Plus को सर्टिफिकेशन साइट्स SPDDI और यूरोपियन सर्टिफिकेशन EEC पर देखा गया है। यह फोन मॉडल नम्बर X6851B के साथ नजर आया है। टेकआउटलुक के अनुसार, लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई संकेत नहीं मिलता है। इसके अलावा एक और मॉडल नम्बर X6871 यहां देखा गया है। लेकिन इस डिवाइस के नाम के बारे में पता नहीं लग पाया है। इससे पहले सीरीज के एक और वेरिएंट को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह मॉडल Infinix Note 40 Pro है। 

Infinix Note 40 Pro को भी यूरोपियन सर्टिफिकेशन EEC पर मॉडल नम्बर X6850B के साथ हाल ही में स्पॉट किया गया है। इसके साथ में दो और मॉडल नम्बर नजर आए जो कि X6860 और X6962 थे। Infinix Note 40 Pro को इससे पहले कई और सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। जिनमें Google Play Console, Bluetooth SIG, FCC, Declaration of Conformity, और NBTC शामिल हैं। 

यह फोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ आने वाला है। जिसे 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बैटरी कैपिसिटी के मामले में फोन 5000एमएएच क्षमता वाली बैटरी कैरी कर सकता है। इसके साथ में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट होगा। फोन में फुलएचडी रिजॉल्यूशन बताया गया है। पिक्सल डेंसिटी 480ppi बताई गई है। डिवाइस में आगे की ओर पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। जिसमें सेंटर में फोन का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  2. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  3. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  4. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  5. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  6. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  7. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  8. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  9. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  10. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.