Infinix Note 40 5G फोन 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 40 5G के रियर में 108MP का OIS फीचर वाला मेन लेंस इसमें दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2024 15:14 IST
ख़ास बातें
  • रियर में 108MP का OIS फीचर वाला मेन लेंस इसमें दिया गया है।
  • फोन 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
  • इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है।

Infinix Note 40 5G में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 5G को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। फोन कई धांसू फीचर्स कैरी करता है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। डिस्प्ले के अंदर ही सेफ्टी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फिट किया है। फोन 5000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है, साथ में 33W फास्ट चार्जर भी इसके साथ मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस। 
 

Infinix Note 40 5G price

Infinix Note 40 5G को कंपनी ने फिलिपींस में लॉन्च किया है। फोन की कीमत यूं तो 13,999 PHP (लगभग 22 हजार रुपये) रखी गई है। लेकिन कंपनी अर्ली बर्ड ऑफर भी दे रही है। जिसके तहत फोन अगर 23 से 25 मई के बीच खरीदा जाता है तो इसकी कीमत 9,999 PHP (लगभग 14,500 रुपये) होगी। कलर ऑप्शंस देखें तो इसे Black, Gold, और Green में खरीदा जा सकता है। फोन Infinix की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। 
Advertisement
 

Infinix Note 40 5G Specifications

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। डिस्प्ले के अंदर ही सेफ्टी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फिट किया है। इसका फ्रेम फ्लैट है जबकि रियर में कैमरा मॉड्यूल आयताकार है। फोन में Active Halo एलईडी लाइटिंग फीचर भी है। यह इनकमिंग कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग इंडिकेटर आदि के लिए अलग-अलग तरह से चमकती है। 

Infinix Note 40 5G में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। कैमरा की बात करें तो रियर में 108MP का OIS फीचर वाला मेन लेंस इसमें दिया गया है। साथ में एक डेप्थ सेंसर, और एक मैक्रो लेंस है। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन 5000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है, साथ में 33W फास्ट चार्जर भी इसके साथ मिल जाता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है। यह MagKit को भी सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.