Infinix Note 30 VIP स्‍मार्टफोन 12GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्‍च

भारत में इस फोन की उपलब्‍धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जून 2023 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 30 VIP को ग्‍लोबल मार्केट्स में किया गया लॉन्‍च
  • भारत में इस फोन की उपलब्‍धता पर अभी नहीं है जानकारी
  • इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है

Infinix Note 30 VIP एक 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) ने उसके नए स्‍मार्टफोन Infinix Note 30 VIP को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च कर दिया है। इनफ‍िनिक्‍स का नया फोन कई खूबियों से लैस है। इसमें 12GB रैम दी गई है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Infinix Note 30 VIP में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। और क्‍या खास है इस स्‍मार्टफोन में, आइए जानते हैं।  
 

Infinix Note 30 VIP की कीमत

Infinix Note 30 VIP की कीमत ग्‍लोबल मार्केट्स में 299 डॉलर (लगभग 24,700 रुपये) है। फोन को 2 कलर ऑप्‍शंस- मैजिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में पेश किया गया है। भारत में इस फोन की उपलब्‍धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
 

Infinix Note 30 VIP के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Infinix Note 30 VIP एक 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन 900nits की पीक ब्राइटनैस के साथ आता है। 

Infinix Note 30 VIP में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। 12 जीबी रैम है और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। 
Advertisement

इस स्‍मार्टफोन में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो और 2 एमपी का ही पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Infinix Note 30 VIP को जेबीएल-ट्यून्ड डुअल स्पीकर से सजाया गया है। इन-डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। 

यह फोन 5 हजार एमएएच की बैटरी से लैस है, जो 68वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50W की वायरलैस चार्जिंग भी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो इस स्‍मार्टफोन में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट शामिल है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.