Infinix Note 30 : 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले नए इनफ‍िनिक्‍स स्‍मार्टफोन की लाइव इमेज आई सामने

फोन के रेंडरर्स इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 20:13 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek का हीलियो G99 प्रोसेसर मिल सकता है इस फोन में
  • 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है
  • हालांकि फोन के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है

तस्‍वीरों में इस डिवाइस को होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ वॉयलेट शेड में दिखाया गया है।

Photo Credit: Paras Guglani/ MEFMobile

ऐसा लगता है कि Infinix के अपकमिंग स्‍मार्टफोन ‘इनफ‍िनिक्‍स नोट 30' (Infinix Note 30) की लाइव इमेजेस ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के साथ-साथ कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस की झलक मिलती है। तस्‍वीरों में दिखाया गया है कि Infinix Note 30 के डिस्प्ले पर एक होल-पंच कटआउट है। यह डिस्‍प्‍ले के टॉप पर सेंटर में है। जानकारी के मुताबिक, अपक‍मिंग इनफ‍िनिक्‍स नोट स्‍मार्टफोन में MediaTek का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोन के रेंडरर्स इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट की जानकारी देते हैं। Infinix Note 30 सीरीज में Infinix Note 30 Pro और Infinix Note 30 VIP Edition शामिल हो सकते हैं। 

टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने MEFMobile के साथ मिलकर Infinix Note 30 की लाइव इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। तस्‍वीरों में इस डिवाइस को होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ वॉयलेट शेड में दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि Infinix के नए फोन में बैक साइड में बड़ा आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ कम से कम 3 कैमरा सेंसर की जानकारी है।

बताया गया है कि Infinix Note 30 का डिस्‍प्‍ले 1,080 x 2,460 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करेगा। कहा जाता है कि यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है और प्रोसेसर मीडियाटेक का हीलियो G99 होगा। 

Infinix Note 30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और AI सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, Infinix Note 30 स्‍मार्टफोन Infinix Note 30 Pro और Infinix Note 30 VIP एडिशन के साथ डेब्यू कर सकता है। इस लाइनअप के बारे में आधिकारिक रूप से अ‍भी कुछ नहीं बताया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.