Infinix Hot 9 भारत में लॉन्च से दूर नहीं, ये होंगी खूबियां

Infinix Hot 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले होगा, जिसमें एचडी+ रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मई 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • ऑक्टा-कोर MediaTek Helio A25 चिपसेट से लैस होगा आगामी Infinix Hot 9
  • इंडोनेशिया में IDR 1,699,000 (लगभग 8,600 रुपये) में लॉन्च हो चुका है फोन
  • होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा शामिल

Infinix Hot 9 में MediaTek Helio A25 प्रोसेसर होगा

Infinix Hot 9 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। हालांकि लॉन्च की तारीख की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इनफिनिक्स मोबाइल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के जरिए आगामी लॉन्च को दिखाने के लिए एक टीज़र वीडियो जारी किया है। Transsion Holdings के स्वामित्व वाली हॉन्गकॉन्ग आधारित कंपनी ने Infinix Hot 8 को पिछले साल सितंबर में भारतीय बाज़ार में उतारा था। अब कंपनी इसके अपग्रेड Infinix Hot 9 सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स हॉट 9 को इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था और फोन वहां बिक्री के लिए उपलब्ध भी हो चुका है। भले ही कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 9 के भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन  की जानकारी का खुलासा नहीं किया हो, लेकिन हम इंडोनेशियाई मॉडल की वजह से इस फोन के बारे में काफी कुछ पहले से जानते हैं।

ट्विटर पर जो टीज़र वीडियो पोस्ट किया गया है, वह हमें Infinix Hot 9 के डिज़ाइन की एक झलक दिखाता है, जो इंडोनेशिया में मार्च में लॉन्च हुए मॉडल से बिल्कुल मेल खाता है। हालांकि टीज़र वीडियो में इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। याद दिला दें कि खबर है कि कंपनी Infinix Hot 9 के साथ इसका प्रो मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Advertisement
 
 

Infinix Hot 9 price in India (expected)

इनफिनिक्स ने भारत में हॉट 9 की कीमत की जानरकारी नहीं दी है। फिर भी इसके इंडोनेशियाई मॉडल से हमें इसकी अंदाजन कीमत की जानकारी मिल जाती है। स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में IDR 1,699,000 (लगभग 8,600 रुपये) में लॉन्च किया गया गया था, जिसमें यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन को चार रंग विकल्पों में पेश किया गया है, मैट ब्लैक, सियान, वायलेट और लाइट ब्लू।
 

Infinix Hot 9 specifications, features

स्मार्टफोन के इंडोनेशियाई मॉडल की बात करें तो डुअल सिम Infinix Hot 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले होगा, जिसमें एचडी+ रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है। Infinix Hot 8 से तुलना करें तो इनफिनिक्स हॉट 9 अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ आया है। 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस फोन का हिस्सा हैं। रैम 4 जीबी है।

कैमरा की बात करें तो फोन में होल-पंच कटआउट है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है और यह एआई से लैस है। बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक एआई लेंस है जो ऑटो-फोकस क्षमता से लैस है। इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सका प्राइमरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement


यह फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरे के बगल में दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.