Infinix GT 30 Pro 5G Sale Live: Rs 2,000 का डिस्काउंट, 3 हजार की फ्री एसेसरीज; यहां से खरीदें फोन

Infinix GT 30 Pro 5G की सेल में शुरुआती ऑफर्स के तहत ग्राहकों को दोनों वेरिएंट में 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2025 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 30 Pro 5G के बेस मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है
  • टॉप एंड 12GB रैम कॉन्फिगरेशन की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है
  • शुरुआती ग्राहकों को GT MagCase, GT Cooling Fan, Type C केबल फ्री मिलेंगे

Infinix GT 30 Pro 5G के बेस कॉन्फिगरेशन का प्राइस 24,999 रुपये है

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 30 Pro 5G Sale आज से शुरू हो रही है। कंपनी ने स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था और इसकी सेल डेट 12 जून निर्धारित की गई थी। जैसा कि मॉडल नेम से इशारा मिलता है, यह Infinix की ओर से गेमिंग पर फोकस रखने वाला स्मार्टफोन मॉडल है, जिसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट मिलता है और इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। Infinix GT 30 Pro 5G के डिस्प्ले में 144 Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। नीचे हम आपको इसकी कीमत और शुरुआती सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Infinix GT 30 Pro 5G sale live, price and offers

Infinix GT 30 Pro 5G के 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का प्राइस 24,999 रुपये रखा गया है। इसका एक 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। इसे ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ब्लेड व्हाइट वेरिएंट में बैक पर LED लाइट पैनल्स हैं, जबकि Dark Flare वेरिएंट में RGB LED लाइट यूनिट्स हैं।

Infinix GT 30 Pro 5G की बिक्री Flipkart पर रहेगी और शुरुआती ऑफर्स के तहत ग्राहकों को दोनों वेरिएंट में 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जो इन दोनों वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत को 22,999 रुपये और 24,999 रुपये तक देता है। इस ऑफर को हासिल करने के लिए आपको फोन GT 30 Pro 5G को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदना होगा। इसके अलावा, यदि आप इसे खरीदते समय अपना कोई पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो बोनस के रूप में 2,000 रुपये एक्स्ट्रा ऑफ मिल सकते हैं।

Infinix लिमिटेड टाइम के लिए एक और स्पेशल ऑफर दे रहा है, जिसके तहत शुरुआती ग्राहकों को 2,999 रुपये कीमत के फ्री गेमिंग एसेसरीज भी मिलेंगे। इनमें GT MagCase, GT Cooling Fan और Type-C केबल शामिल हैं।
Advertisement
 

Infinix GT 30 Pro 5G specifications

Infinix GT 30 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K (1,224 × 2,720 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को पावर देने का काम 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट करता है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है, जिसमें Infinix के AI फीचर्स भी मिलता हैं, जैसे AI Note, Folax, Writing Assistant आदि। 

GT 30 Pro 5G में गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine मिलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में GT शोल्डर ट्रिगर्स 520Hz के रिस्पॉन्स रेट के साथ हैं। वहीं, BGMI पर 120 fps (फ्रेम्स प्रति सेकेंड) सपोर्ट और एक अलग ई-स्पोर्ट्स मोड मिलने की बात कही गई है। 
Advertisement

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो Infinix GT 30 Pro 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

GT 30 Pro 5G में 5,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके डायमेंशन 163.7 × 75.8 × 7.99 mm और वजन लगभग 188 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350 अल्टीमेट

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.