मोबाइल की स्टोरेज बढ़ाओ 2TB तक, आधी कीमत में बनाओ खुद की SSD!

iPhone की एक्सटर्नल स्टोरेज बढ़ाने का सस्ता तरीका जानो, Magnetic SSDs से लेकर DIY NVMe Enclosure तक, सब कुछ समझो इस आर्टिकल में।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • आजकल मार्केट में कई मैग्नेटिक पोर्टेबल SSDs आ चुकी हैं
  • हालांकि, एक Enclosure और एक नेकेड SSD से आप खुद ये काम कर सकते हैं
  • Apple द्वारा स्टोरेज के लिए चार्ज की जा रही कीमत से आधी कीमत पर होगा काम

Magnetic NVMe Enclosure का ऐसा मॉडल लें जो USB 3.2 Gen 2 या Thunderbolt 3 सपोर्ट करता हो

Photo Credit: Hagibis

अगर आप भी iPhone यूजर हैं, तो आपको पता होगा कि Apple के स्टोरेज ऑप्शन कितने महंगे होते हैं। iPhone का 512GB या 1TB मॉडल लेने का मतलब है 20-30 हजार रुपये ज्यादा खर्च करना, सिर्फ एक्स्ट्रा स्पेस के लिए। लेकिन अगर हम कहें कि आप अपने iPhone की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं, वो भी आधी से भी कम कीमत में, तो? हां, यह बिल्कुल मुमकिन है, बस थोड़ा दिमाग लगाना होगा।

Magnetic SSDs: iPhone के लिए प्लग-एंड-प्ले स्टोरेज का नया जमाना

आजकल मार्केट में कई मैग्नेटिक पोर्टेबल SSDs आ चुकी हैं, जो iPhone के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाती हैं। इन SSDs की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बहुत पोर्टेबल होते हैं और MagSafe फीचर की बदौलत iPhone के पीछे चिपक जाते हैं। आपको बस इनके साथ आने वाली छोटी USB केबल को फोन और SSD से कनेक्ट करना है और हो गया। आपका डेटा डायरेक्ट ट्रांसफर हो सकता है।

Advertisement

उदाहरण के तौर पर, SanDisk Creator Phone SSD और ORICO K20MINI Magnetic Portable SSD सहित कुछ अन्य ब्रांड्स के मॉडल वर्तमान में मार्केट में उपलब्ध हैं, जो iPhone यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। ये SSDs हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर, 4K वीडियो स्टोरेज और RAW फोटोज को मैनेज करने के लिए काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। लेकिन इनकी एक दिक्कत है, ये iPhone के अधिक स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत के अंतर से तो सस्ते पड़ते हैं, लेकिन फिर भी, ये भी जेब पर थोड़े भारी पड़ सकते हैं। उहादरण के लिए, SanDisk के 1TB SSD मॉडल की कीमत वर्तमान में Amazon पर 12,999 रुपये है और ORICO की 1TB SSD की कीमत 9,999 रुपये है। 

हालांकि, एक और तरीका है, जिससे आप काफी पैसे बचा सकते हैं और वो है खुद से एक मैग्नेटिक SSD तैयार करना। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी। एक एन्क्लोजर केस और एक हाई-स्पीड SSD और ये दोनों ही आप खुद की जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं।

सस्ता तरीका: खुद बनाओ अपनी Magnetic SSD!

अगर आप टेक से थोड़े भी परिचित हैं, तो आप खुद अपनी iPhone-कंपेटिबल SSD बना सकते हैं। आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए;

Advertisement
  • Magnetic NVMe Enclosure - ऐसा मॉडल लें जो USB 3.2 Gen 2 या Thunderbolt 3 सपोर्ट करता हो ताकि हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर मिल सके। इसके अलावा, बिल्ड मेटल से बना हो और हीट डिसिपेशन अच्छा हो, उदाहरण: Acasis, Ugreen, ORICO या INICIO। इनकी कीमत 1,500 रुपये से शुरू हो जाती है।
  • M.2 2230 NVMe SSD (अपनी पसंद की स्टोरेज) - आप Crucial, Kingston, Mayumi या Corsair जैसे पॉपुलर ब्रांड की SSD ले सकते हैं, जो स्पीड और रीलायबिलिटी दोनों में बेहतर माने जाते हैं। ध्यान रखें, केवल M.2 2230 वर्जन ही खरीदें, क्योंकि यही पोर्टेबल Enclosures के साथ कंपेटिबल होते हैं। उदाहरण के लिए आप नीचे तस्वीर में देख नॉर्मल और M.2 2230 के बीच अंतर देख सकते हैं।
  • अब बस SSD को एनक्लोजर में डालें, बंद करें और लीजिए आपकी खुद की कस्टम Magnetic SSD तैयार है।

कितनी बचत होगी?

देखा गया है कि iPhones के प्रति स्टोरेज वेरिएंट के जंप में 10,000-20,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप 128GB से सीधा 1TB पर जंप करेंगे, तो आपको मॉडल के हिसाब से 30,000-60,000 रुपये तक एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे। वहीं, अगर आप 2TB तक का बना बनाया SSD सेटअप लेते हैं, तो आपको 15,000-20,000 रुपये का खर्च आएगा। वहीं, यदि आप 2TB तक का सेटअप खुद से बनाते हैं तो कुल खर्च लगभग 12,000-15,000 रुपये के बीच आएगा।

कंपैटिबिलिटी और स्पीड का ध्यान रखें

iPhone 15 सीरीज और आगे के मॉडल्स में USB-C पोर्ट है, इसलिए इन कस्टम SSDs को सीधे कनेक्ट किया जा सकता है। पुराने iPhone (Lightning पोर्ट वाले) के लिए आपको एक Lightning-to-USB-C एडेप्टर या पावर्ड हब की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, Enclosure लेते वक्त ये जरूर देखें कि वह UASP और NVMe प्रोटोकॉल सपोर्ट करता हो, क्योंकि इससे रीड/राइट स्पीड हाई रहती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.