Huawei Y8p तीन रियर कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Huawei Y8p Android 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है और इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मई 2020 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y8p में शामिल है 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है नया हुवावे फोन
  • Huawei Enjoy 10s का रीब्रांडेड वेरिएंट प्रतित होता है नया हुवावे वाई8पी

Huawei Y8p में 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है


Huawei Y8p कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है, जिसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। प्रतित होता है कि यह फोन पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए Huawei Enjoy 10s का रीब्रांडेड वर्ज़न है। हुवावे वाई8पी के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह 4,000mAh बैटरी के साथ आता है। नए हुवावे मॉडल को किरिन 710एफ चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसमें डिस्प्ले के बीचो बीच शामिल एक वॉटरड्रॉप नॉच में फिट किया गया है।
 

Huawei Y8p price

हुवावे वाई8पी को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। Gadgets 360 ने इसे BYN 549 (लगभग 17,100 रुपये) कीमत में कंपनी के बेलारूस साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड देखा है। बेलारूस में बिक्री 29 मई से शुरू होगी। कंपनी ने Huawei Y8p को ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Huawei Enjoy 10s को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग 16,000 रुपये) थी, जिसमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का एकमात्र विकल्प मिलता है। हुवावे का कहना है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 4 जीबी रैम विकल्प भी पेश किया जा सकता है, जिसका इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होगा।
Advertisement
 

Huawei Y8p specifications

हुवावे वाई8पी Android 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 90.17 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर दिया गया है और यह 6 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Huawei Y8p तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई ब्यूटी, स्लो मोशन, नाइट सीन मोड और पनोरमा जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा।
Advertisement

Huawei ने Y8p में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।


Advertisement
हुवावे वाई8पी का डाइमेंशन 157.4x73.2x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.