Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei ने चीनी बाजार में अपना पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन Huawei Pura X Max लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura X Max में 7.7 इंच की LTPO 2.0 फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Pura X Max में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है।
  • Huawei Pura X Max में 5,300mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Pura X Max में 7.7 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में अपना पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन Huawei Pura X Max लॉन्च किया है। हुवावे का यह फोल्डेबल फोन किरिन 9030 प्रो चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Huawei Pura X Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Pura X Max Price

Huawei Pura X Max के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999CNY (लगभग 1,50,000 रुपये), 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 चीनी डॉलर (लगभग 1,64,000 रुपये), 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999CNY (लगभग 1,77,000 रुपये) और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999CNY (लगभग 1,91,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 25 अप्रैल को हुवावे चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में उपलब्ध होगा। हुवावे का यह स्मार्टफोन इंटरस्टेलर ब्लू, ऑलिव गोल्ड, फैंटम ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और जीरो डिग्री व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

Huawei Pura X Max Features & Specifications

Huawei Pura X Max में 7.7 इंच की LTPO 2.0 फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2584×1828 पिक्सल, 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 5.4 इंच की एक्सटरनल सेकेंड जेन कुनलुन OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1848×1264 पिक्सल, 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन HarmonyOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Pura X Max में कंपनी का Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 + IP59 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pura X Max के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.4 से f/4.0 तक अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले पर 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ कवर डिस्प्ले पर 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है।

Advertisement

Pura X Max में 5,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होने  इस फोन की लंबाई 120 मिमी, चौड़ाई 85 मिमी, मोटाई 11.2 मिमी और अनफोल्ड होने पर इस फोन की लंबाई 120 मिमी, चौड़ाई 166.5 मिमी, मोटाई 5.2 मिमी और वजन लगभग 229 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 6, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.