Huawei Nova 7 SE 5G Youth चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Huawei Nova 7 SE 5G Youth के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 25,100 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 SE 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले शामिल
  • चीन में 2,299 चीनी युआन (लगभग 25,100 रुपये) है इसकी कीमत
  • MediaTek Dimensity 800U चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस आता है

Huawei Nova 7SE 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Huawei Nova 7 SE 5G Youth को लॉन्च कर दिया गया है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करता है और 4,000mAh की बैटरी से लैस आता है। यह Huawei Nova 7 SE 5G का लाइट वर्ज़न है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। प्रोसेसर के अलावा इन दोनों स्मार्टफोन के बीच कुछ अन्य अंतर भी हैं। इस सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन में Huawei Nova 7 5G और Huawei Nova 7 5G Pro शामिल हैं, दोनों ही फोन प्रीमियम मॉडल हैं।
 

Huawei Nova 7 SE 5G Youth price

Huawei Nova 7 SE 5G Youth के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 25,100 रुपये) है। इसे मिडसमर पर्पल, मैजिक नाइट ब्लैक, छीचिंग फॉरेस्ट और सिल्वर मून स्टार रंग विकल्पों में पेश किया गया है। हुवावे नोवा 7 एसई 5जी यूथ पहले से ही चीन में Vmall ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Huawei Nova 7 SE 5G Youth specifications

हुवावे नोवा 7 एसई 5जी यूथ एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है, इसमें 96 प्रतिशत NTSC कलर सेचुरेशन के साथ आने वाला 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू ऑक्टा-कोर चिपसेट, 8 जीबी रैम और 128 जीबी से लैस आता है।

Huawei Nova 7 SE 5G यूथ पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर के साथ एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और फिक्स्ड फोकल लेंथ के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरा को स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट के अंदर रखा गया है।
Advertisement

हुवावे नोवा 7 एसई 5जी यूथ फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी एसए / एनएसए, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डायमेंशन 162.31x75.0x8.58 एमएम और वज़न 189 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.