50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Huawei ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 16z लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 16z में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Nova 16z में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Nova 16z में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Nova 16z में Huawei Kirin 8020 चिपसेट है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 16z लॉन्च कर दिया है। Nova 16z में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Huawei Kirin 8020 चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Huawei Nova 16z के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei Nova 16z Price

Huawei Nova 16z के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Yuan 2,699 (लगभग 37,900 रुपये) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Yuan 3,199 (लगभग 44,920 रुपये) है। यह स्मार्टफोन स्काई व्हाइट, मदर ऑफ पर्ल और स्टारी ब्लैक में उपलब्ध है।

Advertisement

Huawei Nova 16z Features & Specifications


Huawei Nova 16z में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1084×2412 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह फोन Huawei Kirin 8020 चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। वहीं इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB/512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन हार्मनीओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Nova 16z के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 30x तक डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और जीपीएस शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.79 मिमी, चौड़ाई 75.47 मिमी, मोटाई 7.19 मिमी और वजन लगभग 196.5 ग्राम है। इस फोन में ग्रेविटी सेंसर, आईआर ब्लास्टर, जाइरोस्कोप, ई-कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.