Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत

Huawei ने चीन में Mate 90 सीरीज में विस्तार के साथ नया स्मार्टफोन Huawei Mate 90 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 19:42 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 90 में 6,600mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Mate 90 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Mate 90 में 6.75 इंच की ओएलईडी FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Huawei Mate 90 में 6.75 इंच की ओएलईडी FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में Mate 90 सीरीज में विस्तार के साथ नया स्मार्टफोन Huawei Mate 90 लॉन्च कर दिया है। Mate 90 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Huawei का यह फोन 6,600mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 66वॉट फास्ट चार्जिंग और 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में Kirin 9030 चिपसेट के साथ 12GB रैम दी गई है। Huawei Mate 90 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं।

Huawei Mate 90 Price & Availability

Huawei Mate 90 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग ₹86,145) , 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6999 युआन (लगभग ₹1,00,505) और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8499 युआन (लगभग ₹1,22,145) है। Huawei Mate 90 फिलहाल ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध है।

Huawei Mate 90 Features & Specifications

Huawei Mate 90 में 6.75 इंच की ओएलईडी FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2832×1280 पिक्सल, 1-120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए थर्ड जनरेशन कुनलुन ग्लास दिया गया है। इस फोन में Kirin 9030 चिपसेट दिया गया है और यह HarmonyOS 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3डी फेस रिकग्निशन और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डूयल सिम, ई-सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.1 जेन 1 दिया गया है। इस फोन की लंबाई 161.9 मिमी, चौड़ाई 75.7 मिमी, चौड़ाई 7.95 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

Mate 90 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.4-f/4.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड जूम कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर फोकस टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि ऑटोफोकस और 3डी डेप्थ सेंसिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन 6,600mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग, 5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि धूल, अधिक तापमान और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.