Huawei Mate 40E का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei Mate 40 सीरीज़ का ऐलान कुछ महीने पहले हुआ था, जिसमें Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro+ और Mate 40 RS Porsche Edition शामिल थे। हुवावे ने Mate 30E Pro को भी रिलीज़ किया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 40E मॉडल नंबर OCE-AN00 के साथ लिस्ट है
  • हुवावे मैट 40ई में मिल सकता है 6.5 इंच ओलेड डिस्प्ले
  • लिस्टिंग के अनुसार, फोन में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरा

Huawei Mate 40E की लॉन्च तारीख का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है

Huawei Mate 40E स्मार्टफोन Wireless Power Consortium (WPC) डेटाबेस पर मॉडल नंबर OCE-AN00 के साथ लिस्ट था, जहां स्मार्टफोन को सभी किनारों से दिखाया गया है। इसके अलावा हुवावे मैट 40ई को TENAA द्वारा भी सर्टिफाइड किया गया है, जहां स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा हुआ है। Huawei Mate 40 सीरीज़ का ऐलान कुछ महीने पहले हुआ था, जिसमें Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro+ और Mate 40 RS Porsche Edition शामिल थे। हुवावे ने Mate 30E Pro को भी रिलीज़ किया था।

Wireless Power Consortium (WPC) डेटाबेस लिस्टिंग में Huawei Mate 40E स्मार्टफोन स्टैंडर्ड Huawei Mate 40 जैसा लगा है। लिस्टिंग में इसे 9 दिसंबर को रजिस्टर किया गया है।
 
हुवावे फोन मॉडल नंबर OCE-AN00 के साथ TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसकी जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।

OCE-AN00 या फिर Huawei Mate 40E की TENAA लिस्टिंग में दिखा है कि यह 6.5 इंच ओलेड स्क्रीन व 2,377x1,090 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी और 128 जीबी रैम वेरिएंट्स व 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

हुवावे मैट 40ई स्मार्टफोन 2.86GHz प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिससे संकेत मिलता है कि हुवावे मैट 40ई किरिन 900ई 5जी प्रोसेसर से लैस होगा।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। हुवावे मैट 40ई में 4,100एमएएच बैटरी दी जा सकती है और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके साथ ही मैट 40ई में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। फिलहाल, Huawei ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस स्मार्टफोन को भविष्य में कब उपलब्ध कराया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 9000ई

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Mate 40E, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.