Huawei Mate 40, Mate 40 Pro और Mate 40 Pro+ लॉन्च, जानें इनके स्पेसिफिकेशन्स

तीनों मॉडल्स में 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है। Mate 40 Pro और Mate 40 Pro+ में Kirin 9000 5G चिपसेट मिलता है, जो 5 एनएम प्रोसेसर के ऊपर आधारित है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 40 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन किए गए हैं लॉन्च
  • एक Porsche Design Mate 40 RS भी हुआ है लॉन्च, जो है 12 जीबी रैम से लैस
  • सभी फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला ओलेड डिस्प्ले पैनल शामिल

Huawei Mate Series में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला ओलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है

Huawei Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro+ को गुरुवार को कंपनी ने अपने फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज़ Mate 30 सीरीज़ की अपग्रड है और कई प्रीमियम फीचर्स से लैस आती है। सीरीज़ के तीनों फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला ओलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है। तीनों मॉडल्स में 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। मेट 40 प्रो और मेट 40 प्रो प्लस में Kirin 9000 5G चिपसेट मिलता है, जो 5 एनएम प्रोसेसर के ऊपर आधारित है। तीनों फोन में Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित EMUI 11 मिलता है, लेकिन गूगल की मोबाइल सर्विस के बजाय यह हुवावे मोबाइल सर्विस से लैस आते है।
 

Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro, Huawei Mate 40 Pro+: Price

हुवावे मेट 40 के एकमात्र 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 899 यूरो (लगभग 78,000 रुपये) है और इसे ब्लैक, ग्रीन, मिस्टिक सिल्वर, व्हाइट और यैलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हुवावे मेट 40 प्रो के एकमात्र 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,199 रुपये (लगभग 1.04 लाख रुपये) है और इसे Mate 40 के समान रंगों में पेश किया गया है। हुवावे मेट 40 प्रो प्लस का एकमात्र 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट 1,399 यूरो (लगभग 1.21 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसे सेरामिक ब्लैक और सेरामिक व्हाइट रंग विकल्पों में पेश किया गया है।

एक Porsche Design Mate 40 RS भी है, जो 12 जीबी + 512 जीबी कॉन्फिगरेशन में आता है और इसकी कीमत 2,295 यूरो (लगभग 1.99 लाख रुपये) है। इसमें नियमित मेट 40 सीरीज़ फोन की तुलना में अलग डिज़ाइन है और इसे काले और सफेद रंग के विकल्प में पेश किया गया है।

Huawei ने इसकी उपलब्धता की जानकारी अभी तक साझा नहीं की है।
Advertisement
 

Huawei Mate 40 specifications

डुअल-सिम हुवावे मेट 40 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 11.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन Kirin 9000 के बजाय Kirin 9000E प्रोसेसर पर काम करता है। Huawei Mate 40 के साथ 8 जीबी रैम मिलती है।

मेट 40 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.9 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 8-मेगापिक्सल का एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस मिलता है। फ्रंट में एफ/2.4 वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है।
Advertisement

लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम के अनुसार, Huawei Mate 40 में 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है, हालांकि, वेबसाइट में 256 जीबी स्टोरेज दिखाई गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एफडीडी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन 4,200mAh बैटरी से लैस आता है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हुवावे मेट 40 में जेस्चर सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, आईआर सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, जायरोस्कोप, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लेज़र सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर शामिल हैं।

फोन का डायमेंशन 158.6x72.5x8.8 एमएम और वज़न 188 ग्राम है। Huawei Mate 40 का वीगन लेदर विकल्प 9.2 एमएम मोटाई के साथ आता है और इसका वज़न 184 ग्राम है।
Advertisement
 

Huawei Mate 40 Pro specifications

डुअल-सिम हुवावे मेट 40 प्रो में 6.76 इंच का फुल-एचडी+ (1,344x2,772 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। हालांकि यह किरिन 9000 प्रोसेसर पर काम करता है और 8 जीबी रैम से लैस आता है।
 

फोटो और वीडियो के लिए Huawei Mate 40 Pro में Mate 40 की तुलना में थोड़ा अलग ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 16-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के बजाय, प्रो वेरिएंट में अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/1.8 लेंस के साथ 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। तीसरा कैमरा एफ/3.4 टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर है। प्रो मॉडल में स्टैंडर्ड मॉडल के समान 13-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर मिलता है, साथ ही एक 3डी डेप्थ सेंसिंग कैमरा भी मिलता है।
Advertisement

Huawei Mate 40 Pro पर 256 जीबी स्टोरेज मिलती है और कनेक्टिविटी Mate 40 की तरह ही है, हालांकि, इसमें 3.5 एमएम हेड फोन जैक शामिल नहीं है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh बैटरी मिलती है। सेंसर में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में एक अतिरिक्त 3डी फेस रिकॉग्निशन सेंसर और बैरोमीटर प्रेशर सेंसर मिलता है। फोन का डायमेंशन 162.9x75.5x9.1 एमएम और वज़न 212 ग्राम है। वीगन लेदर विकल्प 9.5 एमएम मोटा है और इसका वज़न ग्लास बैक वेरिएंट के समान है।
 

Huawei Mate 40 Pro+ specifications

हुवावे मेट 40 प्रो प्लस कुछ प्रमुख अंतरों के साथ मेट 40 प्रो के समान ही है। Mate 40 Pro+ में 12 जीबी रैम और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। मेट 40 प्रो पर मौजूद तीन कैमरा सेंसर के साथ, यहां आपको 10x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/4.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सुपरज़ूम कैमरा मिलता है।
 

Huawei Mate 40 Pro+ के बैक पर 3D डीप सेंसिंग कैमरा भी है। फोन का डायमेंशन 162.9x75.5x8.8 एमएम और वज़न 230 ग्राम है। इसमें वीगन लेदर विकल्प नहीं मिलता।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 9000ई

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 9000

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1344x2772 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 9000

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1344x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.