एचटीसी वन एक्स10 का पोस्टर लीक, इसमें हो सकती है दमदार बैटरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2017 11:12 IST
इस साल की शुरुआत में, एचटीसी द्वारा अपने वन एक्स9 बजट स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट वन एक्स10 को लॉन्च करने का खुलासा हुआ था। और अब लगता है कि इस डिवाइस को जल्द हीर लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि अब एचटीसी वन एक्स10 का एक पोस्टर लीक हुआ है। और इससे फोन के स्टायलिश डिज़ाइन और एक बड़ी बैटरी के साथ आने का पता चलता है।

एचटीसी वन एक्स10 के पोस्टर को मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास ने लीक किया है। इससे ना केवल फोन के स्टायलिश डिज़ाइन का पता चलता है बल्कि स्मार्टफोन के रियर को पूरी तरह देखा जा सकता है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि, रियर पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो कि कैमरा पैनल के बिल्कुल नीचे है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन का डिज़ाइन फरवरी में लीक हुए फोन की कथित लीक तस्वीरों की तरह दिखता है।

इससे पहले उम्मीद थी कि एचटीसी अपने वन एक्स10 स्मार्टफोन को जनवरी में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च करेगी। लेकिन इस इवेंट में सिर्फ एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले स्मार्टफोन लॉन्च हुए। गौर करने वाली बात है कि, ब्लास ने भी इस डिवाइस के जनवरी में रियर व फ्रंट को दिखाने वाली तस्वीरें पोस्ट की थी। इसका मतलब है कि आने वाला प्रोडक्ट इंटरनेट पर लीक तस्वीरों में दिखे डिवाइस से शायद बहुत अलग नहीं होगा।
Advertisement

पिछले साल लॉन्च हुए एचटीसी वन एक्स9 के अपग्रेड वेरिएंट में वन एक्स10 में पिछले फोन जैसे कुछ स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन की कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) होने की उम्मीद है।
Advertisement

एचटीसी वन एक्स10 के लीक के मुताबिक, इस बजट स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920)डिस्प्ले होने की उम्मीद है। आने वाले एचटीसी स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। फोन में 3 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। एचटीसी एक्स10 में ओआईएस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बता दें कि, अभी ये सभी जानकारियां लीक और ख़बरों पर आधारित हैं, इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobil, HTC one x10, HTC One X10 poster leak

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.