एचटीसी वन एम9ई स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2015 13:04 IST
एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नया वेरिएंट वन एम9ई चीन में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 2,700 चीनी युआन (करीब 27,650 रुपये) है। स्मार्टफोन फिलहाल चीन की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वन एम9ई हैंडसेट का डिजाइन बहुत हद तक एचटीसी वन एम9 जैसा ही है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल इस हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

एचटीसी वन एम9ई में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। एचटीसी वन एम9+ की तरह वन एम9ई में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795टी हेलियो एक्स10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इस हैंडसेट में 2 जीबी का रैम मौजूद है जबकि वन एम9+ 3 जीबी के रैम के साथ आता है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वन एम9ई में अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह एक सिंगल सिम डिवाइस है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, इंफ्रारेड, डीएलएनए, एफएम रेडियो और एनएफसी शामिल है। वन एम9ई स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2840 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.6x69.7x9.61 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  6. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  7. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  8. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  9. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  10. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.