एचटीसी वन एम9+ प्राइम कैमरा एडिशन जल्द भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 15:31 IST
एचटीसी ने भारत में गुरुवार को एक इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 समेत कई दूसरे फोन लॉन्च किए थे। अब खबर है कि कंपनी भारत में 'एचटीसी वन' सीरीज का नया स्मार्टफोन एचटीसी वन एम9+ जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, गनमेंटल ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 23,990 रुपये होगी। इसकी जानकारी मुंबई के नामी टेलीकॉम रिटेलर ने दी है।

टेलीकॉम रिटेलर महेश टेलीकॉम ने फेसबुक पर इस फोन की खास खूबियों के बारे में बताते हुए कीमत की जानकारी दी है। इसके साथ एचटीसी वन एम9+ प्राइम कैमरा एडिशन को एचटीसी ई स्टोर पर भी 'कमिंग सून' टैग के साथ लिस्ट किया गया है।

डुअल टोन यूनीबॉडी वाले एचटीसी के इस स्मार्टफोन में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। एचटीसी वन एम9+ प्राइम कैमरा एडिशन में 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक हीलियो एक्स10 (एमटी6795) ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर जी6200 जीपीयू है। इसमें 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो एचटीसी के इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस), अपर्चर एफ/2.0, 4के रिकॉर्डिंग और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 2 माइक्रोन पिक्सल, 26.8 एमएम लेंस और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला एक अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई दी गई है। 4जी एलटीई व सिंगल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाले एचटीसी वन एम9+ प्राइम कैमरा एडिशन में डुअल डॉल्बी ऑडियो के साथ फ्रंट बूमसाउंड स्पीकर हैं। फोन में आगे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं। फोन में 2840 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी दी गई है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 150.9 x 71.9 x 9.6 मिलीमीटर व वजन 168 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास व एनएफसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.