एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2016 16:03 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने डिज़ायर सीरीज का नया स्मार्टफोन डिज़ायर 828 डुअल सिम पेश किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी शुरू हो गई है। एचटीसी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से इसे 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

कंपनी का कहना है कि नया एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम, डिज़ायर सीरीज का पहला हैंडसेट है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा और इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर से लैस अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

हैंडसेट में दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम को सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 2 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x78.8x7.9 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.