आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज

फोन में मौजूद कौन सा ऐप कितनी स्टोरेज खा रहा है, इसका पता आप सेटिंग के जरिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 17:15 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड फोन में ऐप्स स्टोरेज को काफी ज्यादा भर देते हैं।
  • स्टोरेज को खाली करने के लिए एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं।
  • सेटिंग और फाइल्स से पता लग सकता है कि कौन सा ऐप ज्यादा स्टोरेज खा रहा है।

एंड्रॉयड फोन में मौजूद ऐप्स से स्टोरज पर काफी असर पड़ता है।

Photo Credit: Pexels/Leeloo The First

अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्टोरेज भर गई है और आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर भी नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आज हम ऐसे तरीके के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें बहुत स्टोरेज घिर जाती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अक्सर ऐप्स बहुत ज्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर लेती हैं, जिसके चलते फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। आप साधारण सेटिंग्स ऐप के जरिए और फाइल के जरिए भी यह पता लगा सकता हैं कि कौन सा ऐप ज्यादा स्टोरेज खा रहा है और उसे क्लियर करके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपके एंड्रॉयड फोन पर कौन से ऐप्स ले रहे हैं ज्यादा स्टोरेज, सेटिंग के जरिए ऐसे करें पता:

  • सबसे पहले आपको अपना एंड्रॉयड फोन खोलना है और स्क्रीन के ऊपर-दाएं कॉर्नर से नीचे की ओर स्वाइप करना होगा।
  • सेटिंग्स मीनू खोलने के लिए स्क्रीन के नीचे-दाएं कॉर्नर में मौजूद गियर बटन पर टैप करना होगा।
  • नीचे स्क्रॉल करना है और स्टोरेज सेटिंग्स ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब आपको यहां पर ऐप्स बटन पर क्लिक कर पड़ेगा।
  • आपके एंड्रॉयड फोन पर कौन सा ऐप सबसे ज्यादा स्टोरेज ले रहा है, यह देखे के लिए आपको सॉर्ट बाय बटन पर टैप करना होगा और शॉर्ट बाय साइज का चयन करना होगा।
  • इसके अलावा आप ऐप्स की लिस्ट को नाम के हिसाब से भी सॉर्ट कर सकते हैं।
  • अगर आप किसी भी खास ऐप के नाम पर टैप कर सकते हैं और क्लियर स्टोरेज या क्लियर कैश बटन पर टैप करके उस ऐप के जरिए आपके फोन पर ली जा रही स्टोरेज को कम कर सकते हैं।

फाइल्स ऐप के जरिए एंड्रॉयड फोन पर कौन से ऐप्स ज्यादा स्टोरेज ले रहे हैं, ऐसे करें पता:

  • सबसे पहले आपको अपना एंड्रॉयड फोन खोलना है और ऐप ड्रॉअर खोलने के लिए होम स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा।
  • अब नीचे स्क्रॉल करना है और फाइल्स ऐप खोलना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन के नीचे-दाएं कॉर्नर में मौजूद ऐप्स पर टैप करना होगा।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें बड़े ऐप्स,अनयूज्ड ऐप्स और गेम्स के लिए अलग-अलग सेक्शन नजर आएंग। जिस सेक्शन के ऐप्स आप देखना चाहते हैं उसके ऑप्शन पर टैप करने का चयन करना होगा।
  • अब आप उस ऐप पर टैप कर सकते हैं जो आपको लगता है कि आपके एंड्रॉयड फोन पर बिना वजह जगह ले रहा है और अनइंस्टॉल बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.