स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली

एक ही तरह के कई फोटो या वीडियो से फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है और उसे खाली करना एक बड़ा टास्क बन जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 09:13 IST
ख़ास बातें
  • एक ही तरह के कई फोटो या वीडियो से फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है।
  • एंड्रॉयड और iOS, दोनों पर ही फोन स्टोरेज खाली करने वाले ऐप्स मौजूद।
  • फोन स्टोरेज खाली करने से डिवाइस बेहतर परफॉर्म करता है।

स्मार्टफोन में लगातार फोटो और वीडियो रिकॉर्ड होते रहते हैं जिससे जल्दी स्टोरेज फुल हो सकती है।

Photo Credit: Macgasm

स्मार्टफोन पर स्टोरेज फुल होना आजकल एक बहुत आम बात हो गई है। सोशल मीडिया का जमाना है और हर किसी को ऑनलाइन मौजूदगी बनाए रखनी होती है। ऐसे में स्मार्टफोन हर समय हमारे साथ रहता है, और उसमें लगातार फोटो और वीडियो रिकॉर्ड होते रहते हैं। जाहिर है कि बहुत जल्दी स्टोरेज फुल हो सकती है। इसकी एक वजह फोन में डुप्लीकेट फोटो या वीडियो होना भी है क्योंकि कई बार हम एक ही व्यक्ति या वस्तु के बहुत सारे फोटो ले लेते हैं ताकि बाद में सबसे बेस्ट फोटो को सोशल मीडिया पर लगा सकें। या फिर यादों के रूप में संजोकर रख सकें। 

ऐसे में स्मार्टफोन में एक ही तरह के कई फोटो या वीडियो से फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है और उसे खाली करना एक बड़ा टास्क बन जाता है। इसके साथ ही फोन स्टोरेज खाली करने से डिवाइस बेहतर परफॉर्म करता है। और यूजर के पास नए ऐप्स, फोटोज और अपडेट्स के लिए जगह भी बन जाती है। हम यहां पर आपको बहुत आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप चुटकी में डुप्लीकेट फोटो-वीडियो को आसानी से छांट सकते हैं और उन्हें डिलीट कर स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। एंड्रॉयड और iOS, दोनों पर ही फोन स्टोरेज को खाली करने का यह उत्तम समाधान हो सकता है। 

एंड्रॉयड पर डुप्लीकेट-फोटो वीडियो कैसे डिलीट करें

  • एंड्रॉयड फोन में Google Files ऐप के माध्यम से आप आसानी से उन फाइल्स का पता लगा सकते हैं जो आपके लिए किसी काम के नहीं हैं। ऐप मेन्यु में जाकर Clean का एक विकल्प आपको मिलता है। 
  • Clean पर टैप करेंगे तो ड्रॉपडाउन में आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे जिसमें Junk Files, Old Photos, Delete Old Screenshots, Delete Large Files, Delete Unused Apps आदि शामिल हैं। 
  • यहां से आप गैरजरूरी चीजों को बहुत आसानी से छांट सकते हैं और उन्हें डिलीट कर स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा, आप फोटो रिमूवर ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें Cleanup, Remo Duplicate Photo Remover जैसे ऐप्स भी Play Store पर उपलब्ध हैं। 

iOS पर डुप्लीकेट-फोटो वीडियो कैसे डिलीट करें
iOS में भी यूजर को अनचाहे फोटो-वीडियो हटाने का विकल्प मिलता है। iPhone में मौजूद ऐप Apple Photos की मदद से आप डुप्लीटेक फोटो वीडियो की पहचान कर उन्हें हटा सकते हैं। 

  • Photos ऐप में जाकर Collections पर टैप करें। 
  • नीचे स्क्रॉल करके Utilities में जाएं, और Duplicates पर टैप करें। 
  • यहां टैप करने से आपको एक जैसे फोटो और वीडियो दिख जाएंगे।
  • डुप्लीकेट फोटो, वीडियो को सिलेक्ट कर उन्हें डिलीट किया जा सकता है। 
     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.