Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor X8e 4G को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 108MP कैमरा, 7700mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ आता है। जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2026 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor X8e 4G में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • फोन में 7700mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • Snapdragon 685 प्रोसेसर वाला फोन 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है

Photo Credit: Honor

Honor X8e 4G को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आया है। फोन में 6.87 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर, 108MP का रियर कैमरा और 7700mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

Honor X8e 4G के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अजरबैजान में पेश किया गया है। स्थानीय रिटेलर्स पर इसकी कीमत 688 से 820 अजरबैजानी मनात के बीच है, जो करीब 400 से 480 डॉलर के बराबर है। फोन को Sunrise Orange, Desert Gold और Velvet Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Honor X8e 4G में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592×720 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ Adreno 610 GPU दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, RAM Turbo टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो वर्चुअल मेमोरी के जरिए रैम एक्सपेंशन की सुविधा देती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X8e 4G में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। इसके साथ एक ऑक्जिलरी लेंस भी मिलता है। फोन का कैमरा 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग और 8x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में AI Image to Video 2.0 फीचर मिलता है, जिसकी मदद से तस्वीरों को छोटे वीडियो में बदला जा सकता है। इसके अलावा, AI टूल्स को जल्दी एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, डुअल Nano-SIM सपोर्ट, Wi-Fi 5 और Bluetooth 4.2 मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह 4G स्मार्टफोन है और इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं दी गई है।

Advertisement

Honor X8e 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7700mAh की बैटरी है। यह 45W Honor SuperCharge वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया है, जो धूल और पानी से सुरक्षा के अलग-अलग स्तर प्रदान करती हैं। इसके अलावा, Honor का दावा है कि फोन नियंत्रित लैब टेस्ट में 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी टिक सकता है। इसे SGS Premium Performance सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन की मोटाई 8.3mm और वजन करीब 218.5 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.