Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत

फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2026 11:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी दी है जो कि 7,500mAh की है।
  • फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर है।
  • MagicOS 10.0 पर फोन रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।

Honor X7e फोन में 6.61 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor ने मार्केट में लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X7e को पेश कर दिया है। कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इस एंट्री लेवल फोन को मार्केट में उतारा है। इसमें कंपनी ने बैटरी फीचर को हाइलाइट किया है जो कि 7500mAh की है। इसके अलावा कई धांसू फीचर्स इसमें दिए गए हैं। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट लगा है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Honor X7e Price, Availability

Honor X7e को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च किया है। फोन के 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 899 (लगभग 21,500 रुपये) है। इसे सनराइज ओरेंज, और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Honor X7e Specifications

Honor X7e फोन में 6.61 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक TFT LCD डिस्प्ले है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन (1604 x 720 पिक्सल) का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें कंपनी ने आंखों के आराम के लिए डाइनेमिक डिमिंग फीचर भी दिया है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर है जिसके साथ 6GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल जाता है। MagicOS 10.0 पर फोन रन करता है जो कि Android 16 आधारित है। 

Honor X7e कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 5MP फ्रंट कैमरा से होती है। फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी दी है जो कि 7,500mAh की है। साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ में फेस अनलॉक फीचर भी है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.1, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.