50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor ने चीन में आज Honor X70 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2026 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X70 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • Honor X70 Pro Max में 8,560mAh की बैटरी मिलती है।

Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में आज Honor X70 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 एन्हैंस्ड एडिशन चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। X70 Pro Max में 8,560mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor X70 Pro Max  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor X70 Pro Max Price

Honor X70 Pro Max के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) और  8GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 33,600 रुपये) है। यह फैंटम पर्पल, सनबर्स्ट गोल्ड, बैम्बू ग्रीन और फैंटम नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन अभी चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और कंपनी ने अभी तक दूसरे मार्केट में X70 Pro Max की उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

Honor X70 Pro Max Features & Specifications

Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2640 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक है। Honor ने इस फोन में AI डिफोकस आई प्रोटेक्शन, नेचुरल लाइट जैसा आई प्रोटेक्शन, AI स्लीप एड डिस्प्ले, हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे फीचर्स भी दिए हैं। X70 Pro Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 एन्हांस्ड एडिशन चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। X70 Pro Max में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,560mAh की 'Qinghai Lake' लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X70 Pro Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर और 2D फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और जीपीएस शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.9 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.76 मिमी और वजन लगभग 196 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.