Honor X50 Pro स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा, 5800mAh बैटरी, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च

Honor X50 Pro : कंपनी इस फोन को ऑनलाइन बेचने के मूड में नहीं है। इसे स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Honor X50 Pro स्‍मार्टफोन हुआ चीन में लॉन्‍च
  • स्‍नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर लगा है इस फोन में
  • ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा यह स्‍मार्टफोन

ऑनलाइन यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी Honor X50 Pro को नए नाम के साथ ला सकती है।

Photo Credit: hihonor.com

Honor X50 Pro स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। टेक गलियारों में इस फोन की कोई चर्चा नहीं थी और ऑनर ने चुपचाप यह डिवाइस पेश कर दी। खास बात है कि कंपनी इस फोन को ऑनलाइन बेचने के मूड में नहीं है। इसे स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। रिपोर्टों के अनुसार, ऑनलाइन यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी Honor X50 Pro को नए नाम के साथ ला सकती है। यह स्‍ट्रैटिजी कितनी कामयाब होती है, इसका पता आने वाले वक्‍त में चलेगा। 

Honor X50 Pro को दो शेड्स- ग्रीन और ब्‍लैक में लाया गया है। कंपनी ऐसा ही एक फोन Honor X50 GT के नाम से लाने वाली है, जिसे 6 जनवरी में पेश किया जाएगा। दोनों फोन्‍स में स्‍नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर होगा। रही बात Honor X50 Pro की, तो इसके 12/256GB वेरिएंट के दाम 2,799 युआन (32,854 रुपये) रखे गए हैं। 
Advertisement
 

Honor X50 Pro Specifications

Honor X50 Pro एक मिड रेंज डिवाइस है। कंपनी ने इसमें 1.5K रेजॉलूशन ऑफर किया है, जिसके साथ  120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबी भी इस फोन में दी गई है। 

Honor X50 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। ऐसी खबरें हैं कि कंपनी ने इस फोन में स्‍नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर का अंडरक्‍लॉक्‍ड वर्जन लगाया है। गैजेट्स 360 हिंदी ऐसे दावों की पुष्टि नहीं करता। डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलती है, जिस पर मैजिस ओएस 7.2 की लेयर है। 
Advertisement

पावरफुल है इस स्‍मार्टफोन की बैटरी। ऑनर ने X50 Pro को 5800mAh बैटरी की ताकत दी है, जो 35 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए तमाम खूबियां इस फोन में हैं, एनएफसी का सपोर्ट भी। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.