Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ

Honor ने आज बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor WIN Turbo2 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor WIN Turbo2 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 yuan है।
  • Honor WIN Turbo2 में 6.89 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor WIN Turbo2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Honor WIN Turbo2 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने आज बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor WIN Turbo2 लॉन्च कर दिया है, जिसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। यह फोन MagicOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 12,070mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Honor WIN Turbo2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor WIN Turbo2 Price & Availability

Honor WIN Turbo2 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 yuan (लगभग ₹45,309), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 yuan (लगभग ₹ 49,560), 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,899 yuan (लगभग ₹ 55,225), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,199 yuan (लगभग ₹ 59,470) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग ₹ 63,620) है। यह फोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध है। यह फोन रेड एंड ब्लू बफ, डेजिग्नेटेड विन और क्विक ब्लैक कलर में आता है।

Advertisement

Honor WIN Turbo2 Features & Specifications

Honor WIN Turbo2 में 6.89 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz और ब्राइटनेस 10,000 निट्स है। डिस्प्ले में TÜV राइनलैंड ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 6.0 और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है। डिस्प्ले डायनेमिक डिफोकस स्मूथिंग, 3D एंटी-डिजीनेस प्रोसेसिंग और लो-लाइट गेमिंग बैलेंस मोड का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में कूलिंग के लिए फैनलेस आर्किटेक्चर है। इस फोन में 12,070mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में WIN Turbo2 के रियर में OIS सपोर्ट और CIPA 6.0 के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन MagicOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऑडियो के लिए इसमें ड्यूल 1216 है। इस फोन में इंडीपेंडेट X-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.