Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग

फोन कई और आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है जिसमें IP69 रेटिंग भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2026 09:24 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.79 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है।
  • कंपनी ने फोन को ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर्स में लॉन्च किया है।
  • फोन बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है जो कि मात्र 1.3mm के हैं।

Honor Turbo 5G फोन में 6.79 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Honor

Honor Turbo 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। फोन में 6.79 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। यह फोन AMOLED पैनल से लैस होकर आता है। फोन में क्वालकॉम का दमदार चिपसेट लगा है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला फोन 8560mAh बैटरी से पैक किया गया है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी कंपनी ने दिया है। फोन कई और आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है जिसमें IP69 रेटिंग भी शामिल है। आइए जानते हैं Honor Turbo 5G की कीमत, और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Honor Turbo 5G Price

Honor Turbo 5G को कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। यूरेशियन मार्केट में फोन की कीमत 33,990 रूबल (लगभग 39,300 रुपये) है। कंपनी ने फोन को ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर्स में लॉन्च किया है। इसे Honor.com पर लिस्ट किया गया है। अधिकारिक वेबसाइट के अलावा फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Honor Turbo 5G Specifications, Features

Honor Turbo 5G फोन 6.79 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाली चमचमाती स्क्रीन कंपनी ने दी है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Full HD+ रिजॉल्यूशन वाला फोन हाई कंट्रास्ट रेश्यो के साथ बताया गया है। DCI P3 कलर गेमट सपोर्ट भी इसमें मिलता है। 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। फोन बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है जो कि मात्र 1.3mm के हैं। 

फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। Geekbench 6 पर फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,070 पॉइंट्स मल्टी कोर टेस्ट में 3,060 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 8GB की रैम, और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 आधारित MagicOS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो Honor Turbo 5G में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा आता है। हॉनर टर्बो 5जी में 8,560mAh की बैटरी है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन का वजन 196 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.