Honor Play 80 Plus हुआ 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Honor Play 80 Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 09:51 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 80 Plus में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 80 Plus में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Play 80 Plus में 7,500mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Play 80 Plus में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Honor Play 80 Plus लॉन्च कर दिया है। Play 80 Plus में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑनर प्ले 80 प्लस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor Play 80 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Play 80 Plus Price

Honor Play 80 Plus के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 24,000 रुपये) है। वहीं 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 26,400 रुपये), 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 25,000 रुपये) और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099  (लगभग 29,000 रुपये) है। Honor का यह फोन वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए Honor चीन के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। यह फोन Aquamarine, Floating Gold और Inkstone Black कलर ऑप्शन में आता है।

Honor Play 80 Plus Specifications

Honor Play 80 Plus  में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,604 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1010 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU है। इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और ग्रेविटी सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 80 Plus के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। Play 80 Plus में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.9 मिमी, चौड़ाई 75.9 मिमी 8.29 मिमी और वजन 205 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.