5000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ Honor Play 6C लॉन्च, कम दाम में दमदार फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Honor Play 6C में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,792 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2022 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 6C में 6.517-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 6C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor Play 6C की कीमत करीब 12,792 रुपये है।

Honor Play 6C में 6.517-इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने Honor Play 6C को चीन में चुप-चाप पेश कर दिया गया है। यह एक किफायती 5G फोन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिप, सिंगल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी दी गई है। आइए ऑनर प्ले 6सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं। 

Honor Play 6C स्पेसिफिकेशन्स: स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो Honor Play 6C में 6.517-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ 720 x 1600 पिक्सल्स रिजोल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले का 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 480 5G चिपसेट मौजूद है। कैमरा की बात की जाए तो Play 6C में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 13MP के कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर आधारित Magic UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

बैटरी की बात की जाए तो Play 6C में 5,000mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो यह 8GB रैम और 128GB इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में SIM, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Honor Play 6C कीमत और उपलब्धता: कीमत की बात की जाए तो Honor Play 6C में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,792 रुपये है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan यानी कि 15,120 करीब रुपये है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह 3 कलर्स मैजिक नाईट ब्लैक, औरोरा ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर में आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.