Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास

HMD ने बाजार में नया फोन Honor Play 20A पेश कर दिया है जो कि अभी ऑनर की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 08:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 20A में 6.9 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 20A में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor Play 20A में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Play 20A में 6.9 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor

HMD ने बाजार में नया फोन Honor Play 20A पेश कर दिया है जो कि अभी ऑनर की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। Play 20A के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक जी81 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Honor Play 20A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Play 20A Price

Honor ने अभी तक Honor Play 20A की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह फोन Honor की आधिकारिक साइट पर लिस्ट हो गया है। Honor Play 20A मिडनाइट ब्लैक, लाइट ब्लू और स्टार्टी पर्पल में आता है।

Advertisement

Honor Play 20A Features & Specifications

Honor Play 20A में 6.9 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक जी81 प्रोसेसर से लैस किया गया है, यह एक एंट्री लेवल प्रोसेसर है जो कि वेब ब्राउजिंग, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर काम काम करता है। अन्य फीचर्स में एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 20A के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेकेंड्री कैमरा के बारे में खुलासा हुआ है। इस फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी जैक, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.