Honor Magic 7, Magic 7 Pro स्मार्टफोन 16GB रैम, वायरलेस चार्जिंग के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honor Magic 7 के 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,100 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Honor Magic 7 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 7 की शुरुआती कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,100 रुपये) है
  • Magic 7 Pro 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ
  • दोनों वर्तमान में ऑनर वेबसाइट में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं

Honor Magic 7 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro गुरुवार को चीन में लॉन्च किए गए। स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करते हैं, जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इनमें टेलीफोटो शूटर सहित ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हैं और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं। Honor Magic 7 और Magic 7 Pro दोनों 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 स्किन के साथ शिप होंगे। 
 

Honor Magic 7, Honor Magic 7 Pro Price, Colour Options

Honor Magic 7 के 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,100 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट 4,799 युआन (लगभग 56,700 रुपये) में लिस्टेड है। 16GB + 512GB और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 4,999 युआन (लगभग 59,000 रुपये) और 5,499 युआन (लगभग 64,900 रुपये) है।
Advertisement

इस बीच, Honor Magic 7 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) है, जबकि 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 6,199 युआन (लगभग 73,200 रुपये) और 6,699 युआन (लगभग 79,100 रुपये) है।

बेस ऑनर मैजिक 7 पांच कलर ऑप्शन - मॉर्निंग ग्लो गोल्ड, मून शैडो ग्रे, स्नो व्हाइट, स्काई ब्लू और वेलवेट ब्लैक (चीनी भाषा से अनुवादित) में आता है। Pro वेरिएंट को मून शैडो ग्रे, स्नो व्हाइट, स्काई ब्लू और वेलवेट ब्लैक (अनुवादित) रंगों में पेश किया गया है। फोन वर्तमान में ऑनर वेबसाइट के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 8 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Honor Magic 7, Honor Magic 7 Pro Specifications, Features

Honor Magic 7 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,264 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 nits पीक ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन शामिल है। वहीं, Honor Magic 7 Pro में समान फीचर्स के साथ 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले है।
 

Honor Magic 7 सीरीज के दोनों फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करते हैं जो 16GB तक रैम और 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। इन्हें वर्तमान में Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 स्किन के साथ शिप किया जाएगा।
Advertisement

Honor Magic 7 और Magic 7 Pro 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड शूटर से लैस हैं। वेनिला मॉडल में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जबकि प्रो वेरिएंट में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। दोनों हैंडसेट के फ्रंट कैमरे में 50 मेगापिक्सल सेंसर हैं।

Honor Magic 7 में 5,650mAh की बैटरी है, जबकि Magic 7 Pro में 5,850mAh की बैटरी है। ये 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दोनों हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.